सम्राट अशोक की जयंती पर निकली जन चेतना यात्रा
बलरामपुर, मार्च 27 -- पचपेड़वा, संवाददाता। शिवपुर भगवानपुर क्षेत्र में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य जन चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शिवपुर से प्रारंभ होकर गनेशपुर, जुडिकुइया, पचपेड़वा होते हुए रजडेरवा चौराहे तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भोजन दान व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजय मौर्य ने बुद्ध वंदना के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान डॉ. स्वामीनाथ मौर्य, टीकाराम राम मौर्य, शनिदेवल मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय प्रतीकों और सम्राट अशोक के आदर्शों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अजय मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं। यात्रा में सैकड़ों धम्म बंधुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में सम्राट अशोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.