कन्नौज, मार्च 25 -- कन्नौज। सम्राट अशोक की 2330 वीं जयंती के अवसर पर गुरूवार को शहर में धम्म यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा कुशवाहा धर्मशाला, बाबा कुआं मकरन्दनगर से सुबह 10 बजे मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों के साथ शुरू होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों लाखन तिराहा, ग्वाल मैदान, कोतवाली रोड, मकरंदनगर तिराहा होते हुए सरायमीरा तक निकाली जाएगी और पुनः कुशवाहा धर्मशाला में संपन्न होनी है। धम्म यात्रा में सम्राट अशोक के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे कुशवाहा धर्मशाला में सम्राट अशोक महान के जीवन और उनके धम्म सिद्धांतों पर गोष्ठी आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.