सम्राट अशोक की जयंती पर आज रथयात्रा निकाली जाएगी
पटना, मार्च 25 -- अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) की ओर से सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती रवीन्द्र भवन में गुरुवार को मनाई जाएगी। इसके पहले शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कुम्हरार पार्क (अशोक किला स्थान) से शुरू होगी, जो राजेन्द्र नगर टर्मिनल, चिरैयाटांड़ पुल, एक्जीबिशन रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित रवीन्द्र भवन पहुंचेगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि इस आयोजन में देश के 22 राज्यों से कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य, कोइरी, माली, दांगी, महतो समेत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ सम्राट अशोक को मानने वाले काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. मुकेश कुमार, संजय कुमार और प्रीतम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.