प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- चक्रवती सम्राट अशोक महान जयंती समारोह राजस्व गांव सराय संसारा में चक्रवती सम्राट अशोक महान समिति की ओर से धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रकेश मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, मौर्य सभा अध्यक्ष डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य रहे। समारोह में सबसे पहले गौतम बुद्ध, अशोक स्तंभ व अशोक की फोटो पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर, त्रिशरण एवं पंचशील का वाचन किया गया। उद्घाटन अतिथि आरईएस इंजीनियर रमेश चंद्र कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल मौर्य साम्राज्य का स्वर्णिम युग माना जाता है, जो मुख्य रूप से अहिंसा, धार्मिक सहिष्णुता, लोक कल्याणकारी नीतियों और 'धम्म' के प्रचार के लिए प्रसिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.