बोकारो, अप्रैल 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की परंपरा के साधक मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज संघ मंगल विहार करते हुए मुनिसंघ गुरुवार को पेटरवार पधारे, जहां पर सकल जैन समाज की ओर से बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुनिसंघ के साथ चल रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि प्रतिदिन सायंकाल विश्व प्रसिद्ध शंका समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है, जिसमें उपस्थित जन समुदाय की शंकाओं का समाधान किया जाता है। शुक्रवार की आहार चर्या पेटरवार में होगी।इस अवसर पर मुनि प्रमाणसागर जी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस अनादि संसार में जीव चारों गतियों और 84 लाख योनियों में भटकता रहा है। इस भटकाव का मूल कारण उसके अंतर में पलने वाले मोह, मिथ्यात्व और अज्ञान हैं, जो आत्मा के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.