रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार को बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर जेवर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशु डालमिया निवासी शांति विहार कॉलोनी ने बताया कि रविवार दोपहर 12 से एक बजे के बीच उनकी माता रजनी गर्ग बाजार से सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसने बातचीत के दौरान उनकी माता के साथ कुछ दूरी तक चलने लगा। थोड़ी देर बाद वहां हेल्मेट और नकाब पहने दो अन्य युवक पहुंचे और उनकी माता से मानसिक और शारीरिक परेशानी का हवाला देते हुए बातचीत शुरू की और अपने झांसे में ले लिया। बातचीत के बाद उनकी माता घर गईं और युवक वहीं उनका इंतजार करने लगे। उनकी माता ने अलमारी का लॉकर खोलकर करीब 12 से 13 तोले सोने के आभूषण एक पोटली में रखकर युवकों को दे दिए। युवकों ने बदले में एक पोटली उनकी माता को द...