बरेली, फरवरी 24 -- भमोरा। देवचरा के रामलीला मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सर्व समाज को हिंदुओं का केंद्र बिंदु बताते हुए एकजुट रहने की अपील की गई। सोमवार को सम्मेलन में स्कूल के बच्चों ने धार्मिक भजनों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सभी ने हिंदुओं को एकजुट रहने की सलाह देते हुए इसे जरूरी बताया। इस दौरान जिला प्रचारक अनुज पार्थ, मुख्य वक्ता डॉ. महेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, विधि प्रमुख मानवेंद्र सिंह, सचिन चौहान, सनी टंडन, विनोद गुप्ता, आदित्य सेठ, नवनीत चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...