गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- देवकली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुड़रभा लक्ष्मणपुर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला शासकीय अधिवक्ता अभय नारायण तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म पर समय-समय पर आघात किए गए, लेकिन हजारों वर्षों बाद भी यह जीवंत है और भविष्य में भी रहेगा। उन्होंने अखंड भारत के स्वप्न को साकार होने की बात कही। खंड कार्यवाह पंकज दूबे और सोमारू चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसकी सैकड़ों शाखाएं देश-विदेश में कार्यरत हैं। आपदा और विषम परिस्थितियों में स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। सम्मेलन में संत हीरा दास, मनोज बिंद, जोगेंद्र कन्नौजिया सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.