फिरोजाबाद, मार्च 20 -- करौली राजस्थान में हुए सम्मेलन में फिरोजाबाद की युवती के परिवार को बुलाकर करौली के युवक ने शादी कर ली। बाद में अतिरिक्त दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। एसएसपी को विवाहिता ने सारी बात कही तो आरोपी पति, ससुर, सास, देवर, दो ननदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रसूलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना रसूलपुर में रीना पुत्री बेनीराम निवासी आसफाबाद किशन नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में राजेंद्र पुत्र दिनेश राठौर निवासी मेगजीन चुंगी वार्ड संख्या चार, करौली सदर करौली राजस्थान के साथ हुई थी। उसका शादी राजस्थान के करौली में आयोजित सम्मेलन में की गई थी। परिवार ने सारा सामान और बाइक भी दी थी। शादी के बाद पति राजेंद्र, ससुर दिनेश कुमार राठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.