सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों का प्रस्ताव पारित
धनबाद, मार्च 23 -- तेतुलमारी के पांडेडीह स्थित हरित उद्यान में रविवार को कोल माइंस मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों का प्रस्ताव पारित किया गया। कोयला मजदूरों व असंगठित मजदूरों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, झारखंड के विभिन्न जिलों से डेलिगेट पहुंचे थे। मजदूरों को संगठित कर उनकी समस्याओं के निदान व यूनियन के विस्तार करने पर बल दिया गया। इससे पूर्व इप्टा के कलाकार विष्णु कुमार राम ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए। महामंत्री झूलन शर्मा, प्रदीप राय, प्रभाकर बाउरी, दल गोविंद सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ऋषि ने कहा कि मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है। ऐसे में मजदूर वर्ग अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। मौके पर डॉ दिलीप सिंह, जीरामणि सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.