सम्मेलन में मधुबनी पेंटिंग की छाप छोड़ेंगी सरिता
मधुबनी, सितम्बर 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने वाली जितवारपुर की कलाकार सरिता दत्ता को एक और महत्वपूर्ण अवसर मिला है। राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी नई दिल्ली ने उन्हें सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन कम सेल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। 22 अगस्त को जारी पत्र में संग्रहालय की ओर से उन्हें इस कार्यक्रम के लिए चयनित किए जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा। सरिता दत्ता को अपने औजारों, उपकरणों, कच्चे माल और तैयार कलाकृतियों के साथ राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय पहुंचना होगा। यहां उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन और बिक्री करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन कम से कम दो घंटे अपनी कला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.