प्रयागराज, मार्च 29 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में पुरनियों के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ झलका। मुख्य अतिथि कुलाधिपति मनीष मिश्र ने कहा कि एल्युमिनाई ही संस्थान की पहचान और ब्रांड एम्बेसडर होते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति में पुरा छात्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गीत, नृत्य और समूहगान ने समां बांध दिया। विभिन्न पुरा छात्रों ने अपने अनुभव साझा कर भावनात्मक माहौल बनाया। कुलसचिव एसएस मिश्रा, डॉ. राजेश तिवारी ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...