औरैया, अक्टूबर 4 -- दिबियापुर, संवाददाता। डांडी स्थित राधा-कृष्ण आश्रम में रविवार को आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के सम्मेलन में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग जोरदारी से उठाई गई। वक्ताओं ने वर्ष 2027 की जाति जनगणना में समाज के लोगों से जाति के कॉलम में 'यादव' दर्ज कराने का आह्वान किया। सामाजिक उत्थान, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सम्मेलन का संचालन सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव ने की और संचालन आलोक यादव ने किया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को शिक्षित, संगठित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने जनगणना के प्रपत्र में जाति संबंधी कॉलम स्पष्ट रखने की मांग की। समाज के लोगों से जनगण...