भदोही, जनवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष तथा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक डा. प्रवीण तोगड़िया जिले में 21 जनवरी को रहेंगे। वे बुधवार को साढ़े 10 बजे शहर के रजपुरा चौराहे पर पहुंचेंगे। जहां पर उनका संगठन के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वे कार से ही साऊपुर, गोहिलांव, ममहर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए संतोष दुबे प्रांत उपाध्यक्ष ने संगठन के लोगों से समय पर कार्यक्रमों में पहुंचने का आह्वान किया। उधर, उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...