सम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा
गया, जून 29 -- भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 30 जून को शेरघाटी में होने वाले जिला स्तरीय विराट सम्मेलन की तैयारी को लेकर आमस के सांव गांव में युवा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। युवा नेता रोबिन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। विधानसभा संयोजक अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे होंगे। बैठक में कुंदन सिंह, रविंद्र शर्मा, प्रिंस सिंह, विवेक पासवान, विट्टू दांगी, अनिल चौधरी, रामबली यादव, धर्मेंद्र यादव और सम्पत मांझी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.