बलिया, दिसम्बर 23 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के गायघाट स्थित मां पचरुखा देवी प्रांगण में आरएसएस के तत्वाधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार के दिन आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाइक रैली निकालकर जनजागरण किया गया। मंदिर प्रांगण से बाइक रैली को आरएसएस के प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख संजय,जिला प्रचारक अखिलेश्वर,खण्ड विस्तारक आदित्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान,कौशल सिंह,मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह,संजय सिंह,सुरेंद्र सिंह,धनंजय सिंह,हरिशंकर पाण्डेय,बलवंत सिंह,,राजकिशोर सिंह,अनुप ओझा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.