साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर शहर के प्रत्येक घरों से जाकर सम्मेलन के लिए अन्न का संग्रहण लगातार हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के जयप्रकाश नगर सहित अन्य मुहल्लों में टीम ने घर घर जाकर अन्न का संग्रहण किया। ज्ञात हो की सात अप्रैल को स्थानीय चानन जनता घाट स्थित सूर्यदेव मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन होना है। इस सम्मेलन के लिए महाप्रसाद यानि भंडारा के लिए अन्न आदि का संग्रह सभी के घरों से किया जा रहा है। अन्न संग्रहण के दौरान चावल, दाल, आलू आदि का संग्रहण सदस्य कर रहे हैं। शुक्रवार के डा. देवव्रत, संजय पटेल, अमित कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने अन्न संग्रहण में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...