उरई, फरवरी 6 -- उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रेंढ़र गांव में किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ संगीत टीम द्वारा हनुमान चालीसा व भक्ति गीतों के साथ किया गया। इसके अलावा सम्मेलन में हिन्दुओं को जोड़ने का संदेश देते हुए एकता और समरसता का आहवान किया। सम्मेलन में महामंडलेश्वर दूधाधारी महाराज, महंत रामदूत दास (धर्म गुरु), कानपुर प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख अखंड प्रताप ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता व प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस मौके पर प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख डॉ. अखंड ने सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म में होने वाले महापुरुषों की को याद करते हुए नमन किया। कहा छत्रपति शिवाजी, संभा जी, गुरु गोविंद सिंह और उनके चार बच्चों के राष्ट्रहित मे दिये बलिदान से सदैव प्रेरणा लेना चाहिए। मान सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.