आरा, अप्रैल 10 -- आरा, हिप्र.। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट की जिला कमिटी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल और जिला सचिव धर्म कुमार राम ने जिले के सभी कोटि के शिक्षकों से अपील की है कि 12 अप्रैल को नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के सम्मेलन में शामिल हो ताकि शिक्षक - कर्मचारियों की आवाज व संवैधानिक अधिकारों को सरकार तक लोकतांत्रिक तरीके का परिचय देते हुए पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब सभी शिक्षक -कर्मचारी अपनी एकता का परिचय देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.