सम्मेलन की सफलता के लिए बनी रणनीति
जौनपुर, सितम्बर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। देवदूत वानर सेना की एक बैठक कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि देवदूत वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह के निर्देशन मे हाईकोर्ट की वरिष्ट अधिवक्ता सुनिति संचान जी के नेतृत्व मे वानर सेना का एक महासम्मेलन लखनऊ में 22 नवम्बर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा है। जिसमें जनपद से सैकड़ों देवदूतों को प्रतिभाग करना है। बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ राजेश सिंह मुन्ना, प्रचार मंत्री मनोज सिंह, करन बिंद, आनन्द अग्रहरि, रवि सिंह, रतनदीप निषाद, दीपक सभासद सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.