गिरडीह, अप्रैल 14 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन में आचार्य वसुनंदी महाराज जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन अनुआइयों द्वारा गाजे बाजे के साथ साधु संतों की अगवानी की गई। साधु संतों के जुटान से मधुबन में भक्ति का माहौल बना रहा। संतों के आगमन के साथ धार्मिक पूजा पाठ व भक्ति भावना में श्रद्धालु डूबे रहे। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पद प्रक्षालन कर अभिनंदन किया गया। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में सोमवार को आचार्य वसु नंदी जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री महाराज के मंगल प्रवेश को लेकर सोमवार प्रातः सिद्धायतन के पास भारी संख्या में जैन अनुआइयों का जुटान हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा सिद्धायतन से भव्य शोभायात्रा निकालकर आचार्य जी की आगवानी की गई। धर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.