गिरडीह, मार्च 6 -- पीरटांड़। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी मधुबन में भक्ति भावना के साथ होली मनाई गई। होली महोत्सव पर भोमिया बाबा मंदिर समेत विभिन्न संस्थाओं में विशेष पूजा आराधना व भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। फाल्गुन पूर्णमासी की रात भक्ति भावना के साथ बोली लगाकर भोमिया बाबा की महाआरती की गई। बढ़े सो पावे अवसर बार बार नहीं आवे, सोलह रुपये मन, एक मन का सोलह रुपया के बीच बाबा की भक्ति के साथ मधुबन के तीर्थरक्षक अधिष्ठायक देव भोमिया बाबा की आरती की बोली लगाई गई। विभिन्न प्रान्तों से पहुंचे भोमिया बाबा के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक आरती की बोली लगाई। बोली में सर्वाधिक बोली लगाने वाले श्रद्धालु परिवार को सबसे पहले आरती करने का अवसर प्राप्त हुआ। भोमिया बाबा को तेल, सिंदूर, रंग गुलाल अर्पित करने...