सम्मेदशिखरजी में पार्श्वनाथ मोक्षकल्याणक पर 2300 किग्रा का विशाल लाडू होगा अर्पित
गिरडीह, अगस्त 17 -- विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेदशिखरजी (पारसनाथ) में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक दिवस (मोक्षसप्तमी) के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। 19 अगस्त को मोक्षसप्तमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में 2300 किलोग्राम वजनी विशाल निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य लाडू के अलावा 23 किलोग्राम के 23 लाडू तथा 1 किलोग्राम के 123 निर्वाण लाडू भी अर्पित किए जाएंगे। आयोजन मधुबन स्थित आचार्य वसुनंदी जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं मुनिराज श्री वृषभानंद जी ससंघ के सानिध्य में 'उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन' संस्था द्वारा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोक्षसप्तमी पर पार्श्वना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.