लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर चयन के लिए सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र और परीक्षा जनपद की सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के मोबाइल एप तथा पंजीकृत ई-मेल पर प्रेषित लिंक के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...