सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती में बढ़े 231 पद, आवेदन 18 जून तक
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) भर्ती में 231 पदों को और शामिल किया गया है। अब 2516 पदों पर भर्ती होगी। पहले 2285 पदों पर भर्ती होनी थी। संशोधित पद के हिसाब से अब 18 जून तक आवेदन लिए जाएंगे और इसमें किसी भी तरह का संशोधन 25 जून तक किया जा सकेगा।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में शुक्रवार को संशोधित विज्ञप्ति जारी की। आयोग ने 16 विभागों के इन अतिरिक्त पदों को शामिल किया है। भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर दी गई है। आवेदन के लिए आयु सीमा, योग्यता और अन्य विवरण के बारे में जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.