बस्ती, अगस्त 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के मेन्स की लिखित परीक्षा जिले के 17 केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू हुई। सभी केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। डीएम व एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा दोपहर 12 बजे तक एक पॉली में आयोजित होगी। मेन्स की लिखित परीक्षा के लिए जिले के 17 विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों बनाया गया है, जहां पर 6192 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए प्रत्येक सेंटर पर समुचित पुलिस बल की तैनाती है। केंद्रों पर प्रवेश पत्र देखकर एंट्री ली गई। सभी की गहन तलाशी हुई। रविवार सुबह से ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...