लखनऊ, अगस्त 23 -- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) 2587 पदों के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान लखनऊ में ब्लूट्रूथ डिवाइस के साथ एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। यह भी पढ़ें- 1156 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपीएसएसएससी की परीक्षापरीक्षा का आयोजन आयोग के मुताबिक रविवार को यूपी के 12 जिलों आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, शाहजहांपुर व बांदा के 229 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए 100602 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए। इनमें से 79772 अभ्यर्थियों 79.29% ने परीक्षा दी और 20830 यानी 20.71% ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए 500 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 14696 अधिकारियों व कर्...