प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कुंडा, संवाददाता। उपहार छोटा हो या बड़ा यह मायने नहीं रखता, महत्व इस बात का होता है कि किसलिए किसको पुरस्कृत किया जा रहा है। सम्मानित किए जाने से मेधावियों का हौसला बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह सीख बाघराय में आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने दी। बाघराय में शनिवार की शाम सक्सेज पावर क्लासेज शिक्षण संस्थान के संयोजन में हाईस्कूल इंटर के बोर्ड परीक्षा के मेधावियों के लिए सम्मान समारोह हुआ। जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इंटर की छात्रा पलक त्रिपाठी, अन्नू यादव को टैबलेट, मेडल, ट्राफी देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल की छात्रा छबि, चंचल, सुहानी, अंकिता, शुभी पाण्डेय, साक्षी...