भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। शिल्पकार सेवा संस्थान द्वारा घाटमपुर, माधोसिंह में रविवार को सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. अनीता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी एवं प्रो. विजय कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। संस्थान द्वारा प्रो. अनीता को संस्कृत साहित्य सम्मान एवं प्रो. विजय कुमार भारती को बेस्ट लाइब्रेरियन सम्मान दिया गया। डा. विनोद कुमार स्वामी द्वारा लिखित पुस्तक संगीत में शोध एवं पत्रकारिता का विमोचन किया गया। कहा कि लेखक ने शोध की वैज्ञानिक पद्धतियों एवं संगीत पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को किताब में समझाया है। मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि संस्थान समाज के प्रतिभावान, विद्वानों एवं कलाकारों को सम्मानित और प्रोत्साहित करता है। इससे लेखकों, कलाकारों का उत्साह बढ़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.