गिरडीह, मई 20 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। सर्वोदय शिक्षालय, कोदम्बरी में दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह सह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। साथ हीं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा के महत्व एवं मेहनत की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ के अंचलाधिकारी नरेश वर्मा उपस्थित रहे। वहीं पाण्डेडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामकृष्ण वर्मा, उप मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र वर्मा, जमखोखरो पंचायत के मुखिया जितेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य दिनेश राणा, विजय पांडे तथा समाजसेवी पवन साहू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मान समारोह इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एव...