बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। नगर के नेहरू रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वार्षिक परीक्षा परिणाम में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के अलावा अभिभावक भी मौजूद रहे। शुक्रवार को संस्था का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ डायरेक्टर संजीव जैन, प्रबंधक प्रशांत जैन ने संयुक्त रुप से किया। बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका अन्य बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके उपरांत प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में सात्विक, अदवित, पलक, अर्निका जैन, अग्रित, वाची...