सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
लातेहार, जून 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। आइडियल कोचिंग सेंटर सासंग में रविवार को टॉपर स्टूडेंट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं के टॉपर प्रिया कुमारी, जानू कुमारी, प्रांजल कुमारी तथा 12वीं के टॉपर ईशा कुमारी, जयंती कुमारी, पूनम कुमारी समेत सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोचिंग सेंटर के प्रबंधक पवन कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.