बिजनौर, जुलाई 11 -- नगर स्थित सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को फेलिसिटेशन सेरेमनी (सम्मान समारोह) का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर टोनी एलेक्स रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शैनेट के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का तिलक लगाकर और बैज पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें समूह नृत्य, समूहगान एवं अन्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Morada...