गया, अप्रैल 5 -- गुरुआ प्रखंड के मिरचक गांव स्थित सुपरस्टार चमक क्लासेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मैट्रिक परीक्षा में 453 अंक प्राप्त करने वाले रुपेश कुमार को मेडल, प्रशस्ति पत्र, कूलर और 21 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के मुख्य शिक्षक नितीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष कई छात्रों ने 400 से अधिक अंक हासिल कर कोचिंग का नाम रोशन किया है। अभिभावकों ने भी छात्रों की सफलता पर शिक्षकों को बधाई दी। समारोह में खुशी का माहौल रहा और शिक्षकों ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.