धनबाद, मार्च 10 -- स्वंयसेवी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय ममता कुंज कंचनपुर महुदा में सोमवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, मुखिया संगीता घोषाल, ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम वर्मा, हलिमा एजाज, ममता रवानी एवं संस्थापक शंकर रवानी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में आये सभी अतिथियों महिला वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, पोषण सखी, चाइल्ड लाइन तथा संस्था की महिला कार्यकर्ताओ को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि काफी खुशी की बात है कि ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह मनाया जा रहा है। ट्रस्ट की देन है कि आज धनबाद जिला बाल विवाह मुक...