संभल, मार्च 18 -- बाल विद्या मंदिर में फाउंडेशनल स्टेज नर्सरी से कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की उपलब्धियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि डॉ. शिवाकांत चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि सविता मेहरोत्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए निरंतर प्रयास और सीखने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाध्यापिका पल्लवी रस्तोगी के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में विशेष शिक्षिका अंकिता गर्ग ने वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों की खुशी और अभिभावकों का उत्साह द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.