समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- उजियारपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलामेघ में बुधवार को मेधा छात्रवृति परीक्षा आयोजित की गई। इसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को ढाई हजार, दो हजार व डेढ हजार रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा बेलामेघ गांव निवासी स्वर्गीय सुभद्रा देवी एवं रामचंद्र प्रसाद साह की स्मृति में आयोजित की गई है। बताया गया की इसी विद्यालय से पढ़ाई करके मुख्य अभियंता बनकर सेवानिवृत्त हुए प्रेमनाथ प्रसाद ने अपने माता-पिता के सम्मान में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया है। विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता व विद्यालय के एचएम राधाकृष्ण ठाकुर के संचालन में आयोजित छात्रवृति वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह में छात्रों को मिले आर्थिक पुरस्कार समारोह में कक्षा 6, 7 एंव 8 के छात्रों ...