शामली, मई 14 -- झिंझाना। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में बुधवार को विद्यालय के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुरातन छात्र सम्मान एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए तथा वर्तमान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को ऊन रोड पर स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा एम एल सी, रामपाल सिंह ब्लाक प्रमुख ऊन, अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं कुमारी सोनी को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल,रितिका तोमर,वंदना, आयुषी,दीपा,तनुजा, गार्गी को नेशनल अवार्ड एवं स्टेट अवार...