बुलंदशहर, मई 17 -- शासन से अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने के बाद रविवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में अनुदेशकों का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें बढ़े मानदेय के चेक वितरित किए और सीएम का लाइव कार्यक्रम भी सुनाया गया। सम्मान पाकर अनुदेशक भी काफी खुश दिखे। जिपं अध्यक्ष ने अनुदेशकों को बच्चों को मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अनुदशकों द्वारा विकास भवन में प्रदर्शनी भी लगाई गई मॉडल के बारे में जानाकरियां दी गईं। अनुदेशकों को अब प्रत्येक माह 17 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष डा. अंतुल तेवितया व विशिष्ठ अतिथि सिकंदराबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के साथ दी एक और बड़ी सौगात, किया ये ऐलान स...