सम्मान समारोह के साथ निकलेगी परशुराम शोभायात्रा
मथुरा, मई 28 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा नव विकसित महानगर महोली रोड पर 31 मई को 24वीं भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर भाजपा नेता शोभाराम शर्मा के कार्यालय पर हुई बैठक में तैयारियों को भव्य करने पर चर्चा हुई। मुख्य संयोजक राजेश पाठक ने कहा कि इस बार भगवान परशुरामपुरी के जगन्नाथ रथ की तर्ज पर तैयार दिव्य रथ में विराजमान होंगे। मुख्य संरक्षक इं. राजकुमार शर्मा एवं शोभाराम शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा से पूर्व जिला प्रतिनिधि सम्मेलन में 51 वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चिकित्सक का राष्ट्रीय सचिव स्व. महेंद्र सिंह शर्मा की स्मृति में सम्मान होगा। संयोजक राकेश गौड़ एवं शोभायात्रा कमेटी अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि जिले भर में निमंत्रण दिए जा रहे हैं। इसमें भारी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहेंगे। बैठक को प्रवक्ता आशीष चतुर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.