गिरडीह, मार्च 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर 08 मार्च से चल रहे कार्यक्रमों का आईसेक्ट दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, गिरिडीह में सम्मान समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें ट्रेड-वार कौशल प्रतियोगिता, स्व-रोजगार हेतु 'सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक विचार' प्रस्तुति तथा रिज्यूमे निर्माण एवं मॉक इंटरव्यू सत्र प्रमुख रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही केंद्र के महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट असिस्टेंट दीपक पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.