पूर्णिया, अप्रैल 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता । स्थानीय कोचिंग संस्थान में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह सह करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में दसवां एवं ग्यारहवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा निखिल कुमारी एवं स्वीटी कुमारी सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व आलोक विश्वास ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन में संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस मौके पर करियर गाइडेंस सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्यामानंद विश्वास...