सम्मान समारोह आयोजित
हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिसरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग की कक्षा चतुर्थ की बहन समीक्षा कुमारी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उसकी इस उल्लेखनीय सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य लाल दास चौधरी, ऋचा प्रिया सिन्हा, बबीता देवी प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने वंदना सभा में शुक्रवार को समीक्षा कुमारी को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.