सराईकेला, जुलाई 6 -- सरायकेला। छह माह से सम्मान राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने सोमवार से सरायकेला के सिद्दू-कान्हू पार्क में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि अन्य जिलों में नियमित भुगतान हो रहा है, जबकि सरायकेला-खरसावां में पिछले छह माह से 3500 रुपये मासिक सम्मान राशि नहीं मिली है। उनकी मांग है कि बकाया राशि का तत्काल एकमुश्त भुगतान किया जाए तथा भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अलग कोष बनाया जाए। आंदोलनकारियों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। धनपति सरदार के नेतृत्व में शुरू हुए अनशन में चांडिल, सरायकेला और राजनगर के कई आंदोलनकारी शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार से जिले के 75 आंदोलनकारी भी अ...