सम्मान रसोई ने पूरे किए सेवा के दो वर्ष, तृतीय सेवा वर्ष का हुआ शुभारंभ
शामली, जून 27 -- शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा संचालित सम्मान रसोई ने मानव सेवा के दो सफल वर्ष पूर्ण कर शुक्रवार को तृतीय सेवा वर्ष का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष गौरव मित्तल ने कहा कि सम्मान रसोई केवल भोजन वितरण का अभियान नहीं, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से दानदाताओं और समाज के सहयोग से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस सेवा को और व्यापक बनाया जाएगा। सम्मान रसोई के संस्थापक संजय संगल ने कहा कि इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भूखा न रहने देना है। यह भी पढ़ें- रोटरी ने सेवा कार्यों के क्षेत्र में नई पहचान बनाई उन्होंने बताया कि समाज के सहयोग, दानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.