सहरसा, मार्च 10 -- महिषी। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजूरी स्थित साधना स्थल के योग गुरु सह स्थानीय निवासी आचार्य प्रभाकर को योग के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली एनसीआर रत्न सम्मान मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। माणिक चन्द्र झा, बिपिन पाठक, नुनुकांत झा और बाबुकांत झा सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि आचार्य प्रभाकर वर्षों से विभिन्न गांवों में योग की शिक्षा देकर लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...