अंबेडकर नगर, जून 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा रहे। मेधावियों को जिलाधिकारी ईशा प्रिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, सीडीओ आनंद शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक और पुस्तक दी। सम्मान मिलने के बाद मेधावी विद्यार्थी काफी खुश नजर आए। इससे पहले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शामिल जनपद के हाईस्कूल के पांच विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात...