देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को खरजरवा स्थित कलिंद इंटर कॉलेज-स्प्रिंग शाइन एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. तेज प्रताप सिंह व रमेश चंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद विद्यालय के टॉपर्स अथर्व सिंह, आरुषि श्रीवास्तव, नबील शेख, खुशबू चौहान, आयत अंसारी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सौरभ शर्मा, अर्पिता यादव, निधि मल्ल, गुंजा यादव, काव्या मिश्रा, तनु चौरसिया, नम्रता गौतम व प्रनीति यादव को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन आकाश पटे...