हाथरस, मई 16 -- हाथरस। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अद्वितीय सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के परिश्रम, लगन एवं सफलता का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करना रहा। शुभारंभ प्रबंधक, प्रबंधिका एवं प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय का वातावरण उत्साह, गर्व एवं उल्लास से ओत-प्रोत दिखाई दिया। समारोह में कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों वरुण शर्मा, सिद्धार्थ एवं आयुष शर्मा तथा कक्षा 12वीं के निष्ठा वाष्र्णेय, चेष्टा अरोड़ा एवं अर्पित शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर स...