आरा, अप्रैल 8 -- उदवंतनगर। भोजपुर के बेलाउर में आयोजित ज्ञान यज्ञ की आरती में संदेश विधायक राधाचरण साह शामिल हुए। इस अवसर पर अयोध्या जी से पधारे संत ने भव्य मंच से श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया। संत ने कहा कि बंदूक की गोली का घाव भर जाता है, लेकिन अपमान का घाव कभी नहीं भरता। अपमानित व्यक्ति के मन में प्रतिशोध की अग्नि सुलगती रहती है और मौका मिलते ही वह बदले की भावना से अहित करने के लिए तैयार हो जाता है। उन्होंने द्रोणाचार्य और राजा द्रुपद का उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि द्रोणाचार्य ने द्रुपद का अपमान नहीं किया होता, तो द्रुपद के पुत्र धृष्टद्युम्न के हाथों द्रोणाचार्य की मृत्यु नहीं होती। संत ने जोर दिया कि किसी का सम्मान न कर पाएं तो कोई बात नहीं, लेकिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकार से शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र पर ...